रंग-बिरंगा
***
1.
अड़ा रहता
गुलमोहर-मन
हो कोई स्थिति।
2.
मन में उगा
गुलमोहर तरु
रंग-बिरंगा।
3.
अग्नि-से लाल
गुलमोहर फूल
बड़ा लुभाते।
4.
चाँद-सितारे
नभ में चमकते
जैसे जुगनू।
5.
चाँद ने ओढ़ी
घटाओं की चादर,
रात धूमिल।
6.
पूनो की रात
सितारों का बग़ीचा
चाँद बहका।
7.
पेड़ है कटा
कोटर छिन गया
पाखी उदास।
8.
पाखी का जोड़ा
कलरव करता
मधुर गान।
-जेन्नी शबनम (1.11.2026)
___________________
6 टिप्पणियां:
आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" पर गुरुवार 05 नवंबर 2026 को लिंक की गयी है....
http://halchalwith5links.blogspot.in पर आप सादर आमंत्रित हैं, ज़रूर आइएगा... धन्यवाद!
!
सुन्दर
भावपूर्ण रचनाएँ
गुलमोहरी मन, बहका हुआ चाँद और पंछी का दर्द, सभी हाइकु सुंदर हैं
वाह
सुंदर प्रस्तुति
एक टिप्पणी भेजें