रंग-बिरंगा
***
1.
अड़ा रहता
गुलमोहर-मन
हो कोई स्थिति।
2.
मन में उगा
गुलमोहर तरु
रंग-बिरंगा।
3.
अग्नि-से लाल
गुलमोहर फूल
बड़ा लुभाते।
4.
चाँद-सितारे
नभ में चमकते
जैसे जुगनू।
5.
चाँद ने ओढ़ी
घटाओं की चादर,
रात धूमिल।
6.
पूनो की रात
सितारों का बग़ीचा
चाँद बहका।
7.
पेड़ है कटा
कोटर छिन गया
पाखी उदास।
8.
पाखी का जोड़ा
कलरव करता
मधुर गान।
-जेन्नी शबनम (1.11.2026)
___________________
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें