सोमवार, 5 मार्च 2012

328. होली आई रे (होली पर 10 हाइकु) पुस्तक - 21, 22

होली आई रे
(होली पर 10 हाइकु)

*******

1. 
रंग-अबीर
मन हुआ अधीर
होली खेलो रे

2. 
फगुआ-पर्व
घर पाहुन आए 
मन चंचल

3. 
भंग-तरंग
इन्द्रधनुषी रंग
सब तरफ़

4. 
फगुआ मन
अंग-अंग में रंग
होली आई रे

5. 
होली त्योहार 
भेद-भाव मिटाए
मन मिलाए

6. 
अंग-अंग में
फगुनाहट छाए 
मनवा नाचे

7. 
घर है सूना
परदेसी सजना
होली रुलाए

8. 
कैसे मनाएँ 
है मन तड़पाए
पी बिन होली

9. 
तुम्हारे बिना
कैसे मनाऊँ होली
न जाओ पिया

10. 
बैरन होली
क्यों पिया बिन आए 
तीर चुभाए

- जेन्नी शबनम (5. 3. 2012)
____________________

16 टिप्‍पणियां:

  1. बैरन होली
    क्यों पिया बिन आई
    तीर चुभाई !

    वाह! होली का बहुत ही सुन्दर
    अहसास करा दिया है आपने.

    अभी टायफाइड बना ही हुआ है.
    कल एसोशिएशन का बहुत अच्छा
    प्रोग्राम था.जा ही नहीं पाया.

    आपको होली की बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएँ.

    जवाब देंहटाएं
  2. आपके होली विषयक हाइकु नया उल्लास और सौन्दर्यबोध लिये हुए हैं ।आपको हमारी ओर से रंब्गपर्व की बहुत बधाई!

    जवाब देंहटाएं
  3. होलीमय हाइकु ...सुंदर प्रस्तुति

    जवाब देंहटाएं
  4. रंगों की अदभुत छटा है चहुँ ओर--- एक चुटकी अबीर मेरी तरफ से

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत ही अच्‍छी प्रस्‍तुति ।

    जवाब देंहटाएं
  6. वाह!
    सभी बहुत सुन्दर हाइकू हैं!
    होली की शुभकामनाएँ!

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत बढ़िया होली हाइकू में भाव अभिव्यक्ति, बेहतरीन रचना,...
    होलीकी बहुत२ बधाई,....

    NEW POST...फिर से आई होली...
    NEW POST फुहार...डिस्को रंग...

    जवाब देंहटाएं
  8. ये तीन हाइकु बहुत अच्छे हैं
    1
    अंग-अंग में
    फगुनाहट छाये
    मनवा नाचे !
    2
    घर है सूना
    परदेसी सजना
    होली रुलाये !
    3
    कैसे मनाये
    है मन तड़पाए
    पी बिन होली !
    -0-

    जवाब देंहटाएं
  9. abhi abhi Vandana gupta ke blog pe holi ke haiku padh kar aaya.. ab di aapke bhi jhel lete hain.:D
    holi ki shubhkamnayen...!

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत ही अच्‍छी प्रस्‍तुति ...

    कल 07/03/2012 को आपकी यह पोस्ट नयी पुरानी हलचल पर लिंक की जा रही हैं.आपके सुझावों का स्वागत है .

    धन्यवाद!


    '' होली की शुभकामनायें ''

    जवाब देंहटाएं
  11. सुन्दर प्रस्तुति !
    होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं !

    जवाब देंहटाएं
  12. बहुत ही बढ़िया

    आपको होली की सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएँ।

    सादर

    जवाब देंहटाएं
  13. सुंदर हाइकु जेनी जी ।

    होली मुबारक !

    जवाब देंहटाएं