सोमवार, 13 मई 2013

405. माँ (मातृ दिवस पर 11 हाइकु) पुस्तक 35,36

 माँ 

*******

1.
जिससे सीखा 
सहनशील होना, 
वो है मेरी माँ।   

2.
माँ-सी है छवि 
माँ मुझमें है बसी,  
माँ देती रूप।  

3.
स्त्री है जननी 
रच दिया संसार 
पर लाचार।  

4.
हर नारी माँ 
हर बेटी होती माँ 
मुझमें भी माँ।   

5.
हर माँ देती 
सूरज-सी रोशनी 
निःस्वार्थ भाव।  

6.
रचा संसार 
मानी गई बेकार, 
जाने क्यों नारी? 

7.
धरा-सी धीर 
बन कोख की ढाल 
प्रेम लुटाती। 

8.
माँ की ममता 
ब्रह्मांड है समाया 
ओर न छोर।  

9.
प्यार लुटाती  
प्यार को तरसती  
पीर लिये माँ।  

10.
उसने छला 
जिसके लिए मिटी
लाचार है माँ।  

11.
एक ही दिन 
क्यों याद आती है वो?
जो जन्म देती।  

- जेन्नी शबनम (12. 5. 2013)
(मातृ दिवस पर )
____________________

15 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत सुन्दर प्रस्तुति...!
    आपको सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि आपकी इस प्रविष्टि की चर्चा आज सोमवार (13-05-2013) माँ के लिए गुज़ारिश :चर्चामंच 1243 में "मयंक का कोना" पर भी है!
    सभी को मातृदिवस की बधाई हो...!
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    जवाब देंहटाएं
  2. एक पर एक ग्यारह सभी हाइकू में माँ की ममता और श्रृष्टि के दर्शन बहुत खूब

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत ही सुन्दर हाइकू,माँ को नमन.

    जवाब देंहटाएं
  4. .सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति बधाई

    जवाब देंहटाएं
  5. हर माँ देती
    सूरज-सी रोशनी
    निःस्वार्थ भाव !
    बिल्‍कुल सच ..... सभी हाइकु एक से बढ़कर एक
    आभार

    जवाब देंहटाएं
  6. स्त्री है जननी
    रच दिया संसार
    पर लाचार ..

    सभी हाइकू माँ के अनेकों रंगों को उजागर करते ...
    पर माँ हर हाल में सबसे ऊपर होती है ...

    जवाब देंहटाएं
  7. माँ पर इतने सारे हाइकू कितने रूपों को परिभाषित कर गयी आप . वाकई उसके बारे में कितना भी लिखा जाय कुछ न कुछ शेष रह ही जायेगा . वो माँ है जिसे कोई रच ही नहीं सकता है.

    जवाब देंहटाएं
  8. अच्छी रचना..
    सभी एक से बढ़कर एक



    समय मिले तो एक नजर यहां डालिए
    बस! अब बक-बक ना करो मां
    http://dailyreportsonline.blogspot.in/2013/05/blog-post.html?showComment=1368442148042#c7630186342660393051

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत भावपूर्ण, अर्थपूर्ण, सुंदर हाइकु !
    ~सादर!!!

    जवाब देंहटाएं
  10. CHHOTEE - CHHOTEE KAVITAAON MEIN
    MAA KEE MAHAANTA KAA VARNAN AAPNE
    NISSANDEH KHOOB KIYAA HAI . SHUBH
    KAMNAAYEN .

    जवाब देंहटाएं
  11. बहुत सुन्दर रचना माँ को समर्पित ........

    जवाब देंहटाएं
  12. माँ को समर्पित सुन्दर रचना

    जवाब देंहटाएं
  13. दिवस विशेष पर उम्दा प्रस्तुति..मातृ दिवस की शुभकामनाएँ.

    जवाब देंहटाएं