सुहाने पल
मुट्ठी में बन्द
***
कुछ सुहाने पल
ज़रा लजाते
शरमा के बताते
पिया की बातें
हसीन मुलाकातें
प्यारे-से दिन
जगमग-सी रातें
सकुचाई-सी
झुकी-झुकी नज़रें
बिन बोले ही
कह गई कहानी
गुदगुदाती
मीठी-मीठी ख़ुशबू
फूलों के लच्छे
जहाँ-तहाँ खिलते
रात चाँदनी
अँगना में पसरी
लिपटकर
चाँद से फिर बोली-
ओ मेरे मीत
झीलों से भी गहरे
जुड़ते गए
ये तेरे-मेरे नाते
भले हों दूर
न होंगे कभी दूर
मुट्ठी ज्यों खोली
बीते पल मुस्काए
न बिसराए
याद हमेशा आए
मन को हुलासाए !
-जेन्नी शबनम (30.7.2012)
___________________