1.
मन में आस-
नव वर्ष की भोर
हो पुनर्जन्म।
लेकर आशा
नव वर्ष है आया
शुभ सन्देश।
3.
उँगली थामे
नव वर्ष की भोर
घूमने चली।
4.
चहकती है
नव वर्ष की भोर
ख़ूब है शोर।
5.
ठिठुरन है
पर मन में जोश
पहली तिथि
नव वर्ष की भोर
ठण्ड से काँपी।
जश्न की रात
स्वागत में संसार
नवीन वर्ष।
8.
धुँध में आई
नव वर्ष की भोर
मन विभोर।
दुःख को भूलें
नव वर्ष का दिन
स्वागत करें।
नवीन वर्ष
उमंग पसारने
फिर से आया।
पिछला वर्ष
बना है इतिहास
याद आएगा।
12.
नूतन वर्ष
धक्का देके भगाया
पुराना वर्ष।
साल पुराना
बन गया अतीत,
नया आएगा।
14.
स्मृति छोड़के
चुपचाप गुज़रा
साल पुराना।
नव वर्ष को थामे
वक़्त पर आई।
16.
सन्देशा लाया-
वक़्त के साथ चलो,
नवीन वर्ष।
छुड़ाके लौटा
नए साल का हाथ
पिछला साल।
18.
याद दिलाता
वक़्त का बदलाव
नूतन वर्ष।
19.
बिछड़ गया
सुख-दुःख का साथी
पिछला साल।
20.
नूतन वर्ष,
वक़्त दोहराएगा
काल का क्रम।