94 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
94 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 1 सितंबर 2017

557. सूरज की पार्टी (11 बाल हाइकु) पुस्तक 93,94

सूरज की पार्टी  

*******

1.  
आम है आया  
सूरज की पार्टी में  
जश्न मनाया।   

2.  
फलों का राजा  
शान से मुस्कुराता  
रंग बिरंगा।   

3.  
चुभती गर्मी  
तरबूज़ का रस  
हरता गर्मी।   

4.  
खीरा-ककड़ी  
लत्तर पे लटके  
गर्मी के दोस्त।   

5.  
आम व लीची  
कौन हैं ज़्यादा मीठे  
करते रार।   

6.  
मुस्कुराता है  
कँटीला अनानास  
बहुत ख़ास।   

7.  
पानी से भरा  
कठोर नारियल  
बुझाता प्यास।   

8.  
पेड़ से गिरा  
जामुन तरोताज़ा  
गर्मी का दोस्त।   

9.  
मानो हो गेंद  
पीला-सा ख़रबूजा   
लुढ़का जाता।   

10.  
धम्म से कूदा
अँखियाँ मटकाता  
आम का जोड़ा।   

11.  
आम की टोली  
झुरमुट में छुपी  
गप्पें हाँकती।

- जेन्नी शबनम (27. 8. 2017)  
___________________