मन छुहारा (7 ताँका)
6.
***
1.
अपनी आत्मा 
रोज़-रोज़ कूटती 
औरत ढेंकी  
पर आस सँजोती
अपनी पूर्णता की। 
2.
मन पिंजरा
मुक्ति की आस लगी   
उड़ना चाहे 
जाए तो कहाँ जाए
दुनिया तड़पाए। 
3.
न देख पीछे 
सब अपने छूटे
यही रिवाज
दूरी है कच्ची राह 
मन के नाते पक्के। 
4.
ज़िन्दगी सख्त
रोज़-रोज़ घिसती
मगर जीती 
पथरीली राहों पे 
निशान है छोड़ती। 
5. 
मन छुहारा
ज़ख़्म सह-सहके
बनता सख्त
रो-रोकर हँसना 
जीवन का दस्तूर।   
6.
मन जुड़ाता 
गर अपना होता 
वो परदेसी 
उमर भले बीते 
पर आस न टूटे।  
7.
लहलहाते 
खेत औ खलिहान 
मन हर्षित  
झूम-झूमके गाता
ख़ुशहाली के गीत। 
-जेन्नी शबनम (10.9.2012)
___________________
