इन्द्रधनुषी रंग
(होली पर 10 हाइकु)
1.
तन पे चढ़ा
इन्द्रधनुषी रंग
फगुआ मन !
तन पे चढ़ा
इन्द्रधनुषी रंग
फगुआ मन !
2.
नाचे बहार
इठलाती है मस्ती
रंग हज़ार !
नाचे बहार
इठलाती है मस्ती
रंग हज़ार !
3.
गिले-शिकवे
कपूर से हैं उड़े
होली मिलन !
4.
रंग में भीगी
पर नहीं रंगीली
बेरंग होली !
रंग में भीगी
पर नहीं रंगीली
बेरंग होली !
5.
खेलूँगी होली
तेरी यादों के साथ
तू नहीं पास !
तेरी यादों के साथ
तू नहीं पास !
6.
होली लजाई
वसंत ने जो छेड़े
फगुआ-तान !
वसंत ने जो छेड़े
फगुआ-तान !
7.
कच्ची अमिया
फगुआ में नहाई
मुरब्बा बनी !
फगुआ में नहाई
मुरब्बा बनी !
8.
है हुड़दंग
हवा ने छानी भंग
झूमे मलंग !
हवा ने छानी भंग
झूमे मलंग !
9.
आम्र-मंजरी
डाल पे हैं झूलती
गाए फगुआ !
10.
काहे न टिके
रंगो का ये मौसम
बारहों मास !
रंगो का ये मौसम
बारहों मास !
- जेन्नी शबनम (5. 3. 2015)
______________________________ _