रविवार, 12 अगस्त 2012

365. कृष्ण पधारे (कृष्ण जन्माष्टमी पर 7 हाइकु) पुस्तक 25, 26

कृष्ण पधारे (कृष्ण जन्माष्टमी पर 7 हाइकु)

*******

1.
भादो अष्टमी 
चाँद ने आँखें मूँदी
कृष्ण पधारे।  

2.
पाँव पखारे 
यशोदा के लाल के  
यमुना नदी। 

3.
रास रचाने 
वृन्दावन पधारे 
श्याम साँवरे। 

4.
मृत्यु निश्चित
अवतरित कृष्ण 
कंस का भय। 

5.
मथुरा जेल 
बेड़ियों में देवकी 
कृष्ण का जन्म। 

6.
अवतरित 
धर्म की रक्षा हेतु 
स्वयं ईश्वर।  

7.
सात बहनें 
परलोक सिधारी 
मोहन जन्मे। 

- जेन्नी शबनम (10. 8. 2012)
____________________