सोमवार, 25 मई 2020

666. मन्त्र

मन्त्र 

*******

अपनी पीर छुपाकर जीना   
मीठे कहके आँसू पीना   
ये दस्तूर निभाऊँ कैसे   
जिस्म है घायल छलनी सीना।   

रिश्ते-नाते निभ नहीं पाते   
करें शिकायत किसकी किससे   
गली-चौबारे ख़ुद में सिमटे   
दरख़्त हुए सब टुकड़े-टुकड़े।   

मृदु भावों की बली चढ़ाकर   
मतलबपरस्त हुई ये दुनिया   
ख़िदमत में मिट जाओ भी गर   
कहेगी क़िस्मत सोयी ये दुनिया।   

बेग़ैरत हूँ कहेगी दुनिया   
ख़िदमत न कर ख़ुद को सँवारा   
साथ नहीं कोई ब्रह्म या बाबा   
पीर-पैग़म्बर नहीं सहारा।   

पीर पराई कोई न समझे   
मर-मरके छोड़े कोई जीना   
ख़त्म करो अब हर ताल्लुक़ को   
मन्त्र ये जीवन का दोहराना। 
   
यूँ ही अब दुनिया में रहना   
यूँ ही अब दुनिया से जाना   
ख़त्म करो अब हर ताल्लुक़ को   
मन्त्र ये जीवन का दोहराना।   


11 टिप्‍पणियां:

दिगम्बर नासवा ने कहा…

सच है सम्बंध बना रहे और अच्छा हो सके ... जीवन मंत्र तो यही है ... भाव पूर्ण रचना ...

Sarita sail ने कहा…

संवेदनाओं की बली चढ़ाकर
मतलबपरस्त हो गई दुनिया
सटिक रचना

रेखा श्रीवास्तव ने कहा…

आज की दुनिया की सही तस्वीर खींची है।

राजा कुमारेन्द्र सिंह सेंगर = RAJA Kumarendra Singh Sengar ने कहा…

जीने का मन्त्र जिसे आ जाये, वह सब जीत लेता है.

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' ने कहा…

आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा कल बुधवार (27-05-2020) को "कोरोना तो सिर्फ एक झाँकी है"   (चर्चा अंक-3714)    पर भी होगी। 
--
-- 
सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है। 
--   
हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।  
--
सादर...! 
डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' 

Kamini Sinha ने कहा…

बहुत खूब... ,कोई पीर -पैगंबर नहीं अपना सहारा आप होना होता है,लाज़बाब सृजन शबनम जी ,सादर नमस्कार

अरुण चन्द्र रॉय ने कहा…

अच्छी कविता।

सुशील कुमार जोशी ने कहा…

सुन्दर सृजन

vandana gupta ने कहा…

सुन्दर प्रस्तुति

अनीता सैनी ने कहा…

वाह!बदलाव को क्या बख़ूबी रचा है आपने आदरणीय दीदी.
सादर

Jyoti Singh ने कहा…

पूरी कविता बहुत सुंदर ,बधाई हो सादर नमन