बुधवार, 25 नवंबर 2009

102. मुझे जीना नहीं आता (अनुबन्ध/तुकान्त) / Mujhe jeena nahin aata (Anubandh/Tukaant)

मुझे जीना नहीं आता

*** 
   
मुझे जीना नहीं आता, मुझे रहना नहीं आता    
दुनिया के रिवाजों पे मुझे चलना नहीं आता 

ज़माने के दुःखों पे, अब कभी मैं हँस नहीं पाती         
सच है, बेरहमी से अब मुझे हँसना नहीं आता           

इक शोहरत की चाह नहीं, न ऐसी कोई ख़्वाहिश है
ज़िन्दगी कर लूँ बसर, मुझे इतना नहीं आता  

छलक जाते हैं सौ आँसू, किसी के बिछुड़ने पर
सच है, रोना आता है पर मुझे मरना नहीं आता

यूँ तो हज़ारों रस्ते हैं, मंज़िल तक पहुँचने के
यक़ीनन अभी तक भी तो मुझे बढ़ना नहीं आता   

अपने दे जाएँ दग़ा, तो सह लूँगी ये दर्द मगर
बेवफ़ाई दोस्तों से, मुझे करना नहीं आता 

क्यों नहीं देखती आईना, सब पूछते यहाँ मुझसे 
सच है, ख़ुद से प्यार मुझे करना नहीं आता      

इक तस्वीर ही माँगी थी, तक़दीर नहीं माँगी थी 
या ख़ुदा! मुझे तुमसे कुछ कहना नहीं आता  

क्या-क्या ज़ब्त करे अब बोलो 'शब' अपने सीने में  
सच है, जो-जो ग़म मिलता है, मुझे सहना नहीं आता      

-जेन्नी शबनम (25. 11. 2009)
______________________

Mujhe jeena nahin aataa

***

mujhe jeena nahin aataa, mujhe rahna nahin aataa
duniya ke riwaajon pe mujhe chalna nahin aataa.

zamaane ke dukhon pe, ab kabhi main hans nahin paati
sach hai, berahmi se ab mujhe hansna nahin aataa.

ik shohrat ki chaah nahin, na aisi koi khwaahish hai
zindgi kar loon basar, mujhe itna nahin aataa.

chhalak jaate hain sau aansoo, kisi ke bhi bichhudne par
sach hai, ronaa aataa par mujhe marna nahin aataa.

yun to hazaaron raste hain, manzil tak pahunchne ke
yakinan abhi tak bhi to mujhe badhnaa nahin aataa.

apne de jaayen daghaa, to sah loongi ye dard magar
bewafaai doston se, mujhe karna nahin aataa.

kyon nahin dekhti aaina, sab puchhte yahaan
sach hai, khud se pyar mujhe karnaa nahin aataa.

ek tasweer hi maangi thee, taqdeer nahin maangi thee
yaa khudaa! mujhe tumse kahna nahin aataa.

kya-kya zabt kare ab bolo 'shab' apne is seene mein
sach hai, jo-jo gham milta hai, mujhe sahna nahin aataa. 

-Jenny Shabnam (25. 11. 2009)
_________________________

3 टिप्‍पणियां:

मनोज कुमार ने कहा…

पढ़कर राहत मिली। आपकी साफ़गोई और निष्पक्ष तेवर देखते ही बनता है।

रश्मि प्रभा... ने कहा…

क्या क्या ज़ब्त करूँ अब, अपने सीने में,
सच है, हर ग़म मुझे सहना नहीं आता !
waah

Radhey ने कहा…

इस लेख को पढ़कर बहुत अच्छा लगा। आप रहस्यों के बारे में जान सकते है

1. कैलाश पर्वत का रहस्य
2. अक्षरधाम मंदिर का रहस्य
3. आमेर का किला रहस्य
4. नाहरगढ़ किला जयपुर का रहस्य
5. आज भी दिखाई देते हैं भुत
6. Mehrangarh fort haunted story in Hindi
Rahasyo ki Duniya

Tech and Money Earning
1. ब्लॉगिंग से पैसे कमाए
2. ब्लॉग क्या है? ब्लॉग क्या होता है? ब्लॉग कैसे बनाये
3. Google Task Mate App क्या है और इससे पैसे कैसे कमायें?
4. My11 Circle Se Paise Kaise Kamaye | My11 Circle क्या है?
5. Top 5 Cricket से पैसे कमाने वाला App
6. घर बैठे इंटरनेट से online paise kaise kamaye
7. vaccine registration kaise karen
8. Image Optimization kaise kare – Image SEO Tips
9. YouTube channel kaise banaye in Hindi - YouTube चैनल कैसे बनाये
10. YouTube से पैसे कैसे कमाए - How to Make Money from YouTube

Rahasyo ki Duniya

1. दिल्ली की सबसे भूतिया सड़क Delhi cantt Haunted
2. Shimla Tunnel number 33-Barog railway station
3. Roopkund Jheel - मुर्दों की झील का रहस्य
4. Ramoji Filmcity Hyderabad आज भी दिखाई देते हैं भुत
5. Pisaava Forest में छिपा है महाभारत का ये योद्धा
6. Gujrat के Dumas Beach का Rahasya - शामिल है सबसे डरावनी जगहों में
7. Garh kundar fort दूर से आता है नजर,पास जाते ही होता है गायब
8. Dow Hill kurseong भुतहा हिल स्टेशन
9. चित्तौड़गढ़ किले का इतिहास - New!
10. Bhangarh fort - The most haunted fort in India, Rajasthan
11. 900 सालों से वीरान है राजस्थान का खजुराहो
12. 200 सालों से वीरान पड़ा है भारत का ये रहस्यमयी गांव
13. 200 साल पुराने राज-भवन में आज भी रहते हैं भूत
14. Shaniwar wada pune । दफ़न हैं किले में मराठाओं का इतिहास - New!
15. Ronaldo Willy जो लाशों को बदल देता है डायमंड में - New!
16. नाहरगढ़ किला जयपुर, राजस्थान - New!
17. Naale baa - Bangalore की चुड़ैल की रहस्यमयी घटना
17. Mehrangarh fort haunted story in hindi - New!
18. Jatinga Valley जिसमे पक्षी करते है आत्महत्या
19. Golkunda Fort Hyderabad-बेशकीमती खजाना,Kohinoor भी शामिल था
20. Begunkodar Railway Station-एक लड़की की वजह से 42 साल बंद रहा - New!