बुधवार, 2 जून 2010

146. अपना न कोई ज़िक्र की (तुकांत) / apna na koi zikra ki (tukaant)

अपना न कोई ज़िक्र की

*******

चाँदनी है मगर, रात जैसे हिज्र की
ढल तो जाएगी, बात नहीं फ़िक्र की 

छाया घना कोहरा, सबब क्या बताएँ
बात तो होगी मगर, नहीं मेरे मित्र की

यादों को यूँ सहेजना, सीने में हमदम
पिरामिड में स्थित, ज्यों रानी मिस्र की 

हुए वो बेगाने, पर गंध ठहर गई मुझमें
ख़ुशबू मिलेगी सबको, महज़ उनके इत्र की 

जाने कब बन गई थी, 'शब' एक नज़्म
मिली तो मगर, अपना न कोई ज़िक्र की

- जेन्नी शबनम (23. 5. 2010)
_________________________

apna na koi zikra ki

*******

chaandni hai magar, raat jaise hijra ki
dhal to jayegi, baat nahin fikra ki.

chhaya ghana kohra, sabab kya batayen
baat to hogi magar, nahin mere mitra ki.

yaadon ko yun sahejna, seene mein humdam
piraamid mein sthit, jyon raani misra ki.

hue wo begaane, par gandh thahar gai mujhmein
khushboo milegi sabko, mahaz unke itra ki.

jaane kab ban gai thee, 'shab' ek nazm
mili to magar, apna na koi zikra ki.

- Jenny Shabnam (23. 5. 2010)
____________________________

10 टिप्‍पणियां:

संजय भास्‍कर ने कहा…

सार्थक और बेहद खूबसूरत,प्रभावी,उम्दा रचना है..शुभकामनाएं।

संजय भास्‍कर ने कहा…

जेन्नी शबनम ji

मेरी हौसला अफज़ाई के लिए आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया.

संजय भास्‍कर ने कहा…

तारीफ के लिए हर शब्द छोटा है - बेमिशाल प्रस्तुति - आभार.

मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा…

bahut khubsurat rachna........padhne me!!

wo hain begane, lekin fir bhi hain apne........:)

मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा…

mera blog aapke chatke ka wt kar raha hai;P

kshama ने कहा…

हुए वो बेगाने, पर गंध ठहर गई मुझमें
ख़ुशबू मिलेगी सबको, महज़ उनके इत्र की !
Yahi mehek jeene kaa samaan ban jati hai..! Kis nazakat se aapne yah baat kahi hai...wah!

रश्मि प्रभा... ने कहा…

बहुत ही अच्छी रचना... शब्द गहरे अंतर को छूते

Ra ने कहा…

हुए वो बेगाने, पर गंध ठहर गई मुझमें
ख़ुशबू मिलेगी सबको, महज़ उनके इत्र की !

वाह ! गज़ब लिखा है ,,,लाजवाब !!!

राजीव थेपड़ा ( भूतनाथ ) ने कहा…

जेन्नी जी....हम भी कायल हो गए आपकी फ़िक्र के
अब रहा जाता नहीं हमसे भी बिना आपके जिक्र के !!
......अब बोलिए ना आप भी वाह-वाह....वाह-वाह.....!!

माधव( Madhav) ने कहा…

बहुत ही अच्छी रचना.