गुरुवार, 11 जून 2026

805. वृद्ध का दुःख (10 हाइकु)

वृद्ध का दुःख 


***

1.
वृद्ध की आस
कोई तो हो पास
बाँटें वे दुःख।

2.
वृद्ध का दुःख
मन में समाहित
सोचके हित।

3.
वृद्ध का कोना
रिश्तों की राह ताके
रहता सूना।

4.
वृद्ध जीवन
अनुभवों का कोष
लो निःसंकोच।

5.
कोई न सुने
विलाप और रोना,
वृद्ध अकेला।

6.
वृद्ध बेचारा
कोई न सहारा
आँखें सजल।

7.
जवानी पूनो
वृद्ध जीवन अमा
मन बेचैन।

8.
बहते लोर
पोंछे न कोई और
वृद्ध अकेला।

9.
वृद्ध जीवन
अनुभव की आँखें
रखते मूँदे।

10.
जीवनभर
कर्मयोगी था वृद्ध,
अब बेकार।

-जेन्नी शबनम (26.9.2024)
__________________

कोई टिप्पणी नहीं: