शनिवार, 15 अगस्त 2026

808. आज़ादी मिले

आज़ादी मिले  

*** 

जन्म से मिलती है
मृत्यु तक मिलती है
साँस लेने की आज़ादी
पलक झपकाने की आज़ादी
सोचने की आज़ादी
वैसे ही हर इंसान को मिले
समान शिक्षा और स्वास्थ्य की आज़ादी
धार्मिक पाखण्ड और कुरीतियों से आज़ादी
अपने अस्तित्व, अधिकार और आत्मसम्मान को 
बनाए रखने की आज़ादी
देश का हर नागरिक बराबर हो!
स्वतंत्रता दिवस मुबारक हो!

-जेन्नी शबनम (15.8.2026)
___________________

3 टिप्‍पणियां:

सुशील कुमार जोशी ने कहा…

शुभकामनाएं स्वतंत्र होने की |

सीमा स्‍मृति ने कहा…

आजकल मिल रही है अपनी आजादी के नाम पर गाली गलौच करने की आजादी।

Onkar ने कहा…

सुंदर