रंगीली दिवाली
(दिवाली पर 10 हाइकु)
*******
1.
छबीला दीया
ये रंगीली दिवाली
बिखेरे छटा।
2.
साँझ के दीप
अँधेरे से लड़ते
वीर सिपाही।
3.
दीये नाचते
ये गुलाबी मौसम
खूब सुहाते।
4.
झूमती धरा
अमावस की रात
खूब सुहाती।
5.
दीप-शिखाएँ
जगमग चमके
दीप मालाएँ।
6.
धूम धड़ाका
बेजुबान है डरा
चीखे पटाखा।
7.
ज्योत फैलाता
नन्हा बना सूरज
दिवाली रात।
8.
धरती ने ओढ़ी
जुगनुओं की चुन्नी
रात है खिली।
9.
सत्य की जीत
दिवाली देती सीख
समझो जरा।
10.
पेट है भूखा
गरीब की कुटिया,
कैसी दिवाली?
- जेन्ना शबनम (7. 11. 2018)
_________________________