फगुआ
(होली के 10 हाइकु)
*******
1.
टेसू चन्दन
मंद-मंद मुस्काते
फगुआ गाते !
2.
होली त्योहार
बचपना लौटाए
शर्त लगाए !
3.
रंगों का मेला
खोया दर्द - झमेला,
नया सवेरा !
4.
याद दिलाते
मन के मौसम को
रंग अबीर !
5.
फगुआ बुझा,
रास्ता अगोरे बैठा
रंग ठिठका !
6.
शूल चुभाता
बेपरवाह रंग,
बैरागी मन !
7.
रंज औ ग़म
रंग में नहाकर
भूले धरम !
8.
हाल न पूछा
जाने क्या सोचा
पावन रंग !
9.
रंग बिखरा
सिमटा न मुट्ठी में
मन बिखरा !
10.
रंग न सका
होली का सुर्ख़ रंग
फीका ये मन !
- जेन्नी शबनम (23. 3. 2016)
____________________________