नवधा-68/69(1-10) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नवधा-68/69(1-10) लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 2 अगस्त 2012

361. रक्षा बन्धन (राखी पर10 ताँका)

रक्षा बन्धन (राखी पर 10 ताँका)

***

1.
पावन पर्व 
दुलारा भैया आया 
रक्षा बन्धन 
बहन ने दी दुआ 
बाँध रेशमी धागा। 

2.
राखी त्योहार  
सुरक्षा का वचन 
भाई ने दिया 
बहना चहकती 
उपहार माँगती। 

3.
राखी का पर्व 
सावन का महीना 
पीहर आई 
नन्हे भाई की दीदी 
स्नेह का धागा बाँधा। 

4.
आँखों में पानी 
बहन है पराई 
सूनी कलाई
कौन सजाए अब 
भाई के माथे रोली। 

5.
पूरनमासी 
सावन का महीना 
राखी त्योहार 
रक्षा-सूत्र ने बाँधा 
भाई-बहन नेह।  

6.
घर परिवार
स्वागत में तल्लीन 
मंगल पर्व
राखी-रोली-मिठाई 
बहनों ने सजाई।   

7.
शोभित राखी 
भाई की कलाई पे
बहन बाँधी  
नेह जो बरसाती 
नेग भी है माँगती। 

8.
प्यारा बन्धन 
अनोखा है स्पंदन 
भाई-बहन
खुशियाँ हैं अपार
आया राखी त्योहार।  

9.
चाँद चिंहुका 
सावन का महीना 
पूरा जो खिला
भैया, दीदी के साथ 
राखी मनाने आया। 

10.
बहन-भाई 
बड़े ही आनन्दित 
नेग जो पाया
बहन से भाई ने     
राखी जो बँधवाई। 

-जेन्नी शबनम (2.8.2012)
__________________