फगुआ रंग
*******
फगुआ रंग
मन हुआ मलंग
गाए तरंग।
मन हुआ मलंग
गाए तरंग।
2.
चटख रंग
अंग-अंग में लगे
मन बहके।
3.
हवाएँ झूमी
आसमान ने फेंके
रंग गुलाबी।
4.
बिखर गई
छटा इन्द्रधनुषी
होली का दिन।
5.
मन चहका
देख के रंग पक्का
चढ़ा फगुआ।
6.
कैसी ये होली
तक़दीर ने खेली
छाई उदासी।
7.
हुई बावरी
भरके पिचकारी
पिया पे डारी।
- जेन्नी शबनम (15. 3. 2014)
____________________