Wednesday 26 October 2011

दीपावली...

दीपावली...

*******

१. दीपों की लड़ी
लक्ष्मी की अराधना
दिवाली आयी !

२. लक्ष्मी की पूजा
पटाखों का है शोर
दिवाली पर्व !

३. दीपक जले
घर अंगना सजे
आयी दिवाली.

४. है दीपावली
रोशनी का त्यौहार
दीप-बहार !

५. श्री राम लौटे
अमावस्या की रात
दिवाली मने !

६. अयोध्या वासी
मनाये दीपावली
राम जो लौटे !

७. दीया जो जले
जगमग चमके
दीवाली सजे !

८. दीया के संग
घर-अँगना जागे
दिवाली रात !

९. प्रकाश-पर्व
जगमग दिवाली
खिलता मन !

१०. रोशनी फैली
घर बाहर धूम
आयी दिवाली !

११. चमके-गूँजे
दीप और पटाखे
दीपावली है !

- जेन्नी शबनम (अक्टूबर 21, 2011)

****************************************************************

20 टिप्पणियाँ:

वन्दना said...

बहुत सुन्दर हाइकू……………आपको और आपके परिवार को दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें

दीप मोहब्बत का जलाओ तो कोई बात बने
नफ़रतों को दिल से मिटाओ तो कोई बात बने
हर चेहरे पर तबस्सुम खिलाओ तो कोई बात बने
हर पेट मे अनाज पहुँचाओ तो कोई बात बने
भ्रष्टाचार आतंक से आज़ाद कराओ तो कोई बात बने
प्रेम सौहार्द भरा हिन्दुस्तान फिर से बनाओ तो कोई बात बने
इस दीवाली प्रीत के दीप जलाओ तो कोई बात बने

अनुपमा पाठक said...

सुन्दर प्रस्तुति...

शुभ दीपावली!

रश्मि प्रभा... said...

दीया के संग
घर-अँगना जागे
दिवाली रात !.... शुभकामनायें

डॉ. नूतन डिमरी गैरोला- नीति said...

दिवाली पर शुभकामनाएं ..सुन्दर हाइकू ..

Rakesh Kumar said...

बहुत सुन्दर हाइकू.
अति उत्तम प्रस्तुति.

बहुत बहुत आभार जेन्नी जी.

दीपावली के पावन पर्व की बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएँ.

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक (उच्चारण) said...

बहुत सुन्दर!
आपको और आपके पूरे परिवार को
दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!

mridula pradhan said...

very good.

दिलबाग विर्क said...

आपकी पोस्ट आज के चर्चा मंच पर प्रस्तुत की गई है
कृपया पधारें
चर्चा मंच-680:चर्चाकार-दिलबाग विर्क

अभिषेक मिश्र said...

सुन्दर हाइकू.
शुभकामनायें.

दिगम्बर नासवा said...

दीपावली के सभी हाइकू कमाल के हैं ...
लाजवाब अभिव्यक्ति है ... आपको दीपावली की मंगल कामनाएं ..

प्रेम सरोवर said...

दीपवली की शुभकमनाओं के सथ सादर । मेरी ओर स् भी दीपावली की हार्दिक शुभरामनाएं ।धन्यवाद ।

Sunil Kumar said...

सुन्दर हाइकू.
दीपावली की बहुत बहुत शुभकामनायें......

सदा said...

वाह ...बहुत खूब ।

सहज साहित्य said...

सभी हाइकु एक से बढ़कर एक, सन्देश और उलास से ओतप्रोत हैं।

Maheshwari kaneri said...

बढ़िया प्रस्तुति शुभकामनायें आपको !

NISHA MAHARANA said...

प्रकाश-पर्व
जगमग दिवाली
खिलता मन !
सुन्दर प्रस्तुति...

Kailash C Sharma said...

बहुत सुन्दर हाइकू ...

Suman Dubey said...

जेन्नी जी नमस्कार, सुन्दर हायकू।

नीरज गोस्वामी said...

Sipmly Superb...Congrats.


Neeraj

सुरेन्द्र सिंह " झंझट " said...

९. प्रकाश-पर्व
जगमग दिवाली
खिलता मन !

sundar haaikoo....