सोमवार, 5 मार्च 2012

328. होली आई रे (होली पर 10 हाइकु) पुस्तक - 21, 22

होली आई रे
(होली पर 10 हाइकु)

*******

1. 
रंग-अबीर
मन हुआ अधीर
होली खेलो रे

2. 
फगुआ-पर्व
घर पाहुन आए 
मन चंचल

3. 
भंग-तरंग
इन्द्रधनुषी रंग
सब तरफ़

4. 
फगुआ मन
अंग-अंग में रंग
होली आई रे

5. 
होली त्योहार 
भेद-भाव मिटाए
मन मिलाए

6. 
अंग-अंग में
फगुनाहट छाए 
मनवा नाचे

7. 
घर है सूना
परदेसी सजना
होली रुलाए

8. 
कैसे मनाएँ 
है मन तड़पाए
पी बिन होली

9. 
तुम्हारे बिना
कैसे मनाऊँ होली
न जाओ पिया

10. 
बैरन होली
क्यों पिया बिन आए 
तीर चुभाए

- जेन्नी शबनम (5. 3. 2012)
____________________

16 टिप्‍पणियां:

Rakesh Kumar ने कहा…

बैरन होली
क्यों पिया बिन आई
तीर चुभाई !

वाह! होली का बहुत ही सुन्दर
अहसास करा दिया है आपने.

अभी टायफाइड बना ही हुआ है.
कल एसोशिएशन का बहुत अच्छा
प्रोग्राम था.जा ही नहीं पाया.

आपको होली की बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएँ.

दर्शन कौर धनोय ने कहा…

Holi heaaaaaaaaaaaaaaa

सहज साहित्य ने कहा…

आपके होली विषयक हाइकु नया उल्लास और सौन्दर्यबोध लिये हुए हैं ।आपको हमारी ओर से रंब्गपर्व की बहुत बधाई!

kshama ने कहा…

Bahut,bahut sundar!

संगीता स्वरुप ( गीत ) ने कहा…

होलीमय हाइकु ...सुंदर प्रस्तुति

रश्मि प्रभा... ने कहा…

रंगों की अदभुत छटा है चहुँ ओर--- एक चुटकी अबीर मेरी तरफ से

सदा ने कहा…

बहुत ही अच्‍छी प्रस्‍तुति ।

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' ने कहा…

वाह!
सभी बहुत सुन्दर हाइकू हैं!
होली की शुभकामनाएँ!

धीरेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा…

बहुत बढ़िया होली हाइकू में भाव अभिव्यक्ति, बेहतरीन रचना,...
होलीकी बहुत२ बधाई,....

NEW POST...फिर से आई होली...
NEW POST फुहार...डिस्को रंग...

सहज साहित्य ने कहा…

ये तीन हाइकु बहुत अच्छे हैं
1
अंग-अंग में
फगुनाहट छाये
मनवा नाचे !
2
घर है सूना
परदेसी सजना
होली रुलाये !
3
कैसे मनाये
है मन तड़पाए
पी बिन होली !
-0-

मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा…

abhi abhi Vandana gupta ke blog pe holi ke haiku padh kar aaya.. ab di aapke bhi jhel lete hain.:D
holi ki shubhkamnayen...!

सदा ने कहा…

बहुत ही अच्‍छी प्रस्‍तुति ...

कल 07/03/2012 को आपकी यह पोस्ट नयी पुरानी हलचल पर लिंक की जा रही हैं.आपके सुझावों का स्वागत है .

धन्यवाद!


'' होली की शुभकामनायें ''

Jeevan Pushp ने कहा…

सुन्दर प्रस्तुति !
होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं !

Vandana Ramasingh ने कहा…

behtareen holi haiku

Yashwant R. B. Mathur ने कहा…

बहुत ही बढ़िया

आपको होली की सपरिवार हार्दिक शुभकामनाएँ।

सादर

sushila ने कहा…

सुंदर हाइकु जेनी जी ।

होली मुबारक !