गुरुवार, 9 मार्च 2023

758. होली (9 हाइकु)

होली (9 हाइकु)

***


1.

वासन्ती पर्व   

बन्धनों से हों मुक्त   

देती है सीख। 


2.

मन झूमता   

रंग की है बौछार   

मिलते यार। 


3.

हँसी-मज़ाक   

ये रंगीन-फुहार   

उम्र भुलाए। 


4.

फाग-तरंग   

हँसे मन मलंग   

खेलो रे रंग। 


5.

झूमके नाची   

अलसाई-सी देह   

होली के संग। 


6.

नशीला रंग   

मन को दिया रँग   

आओ खेले रंग।   


7.

होली रंगीन   

भिगोया जब तन   

मन भी रँगा। 


8.

फ़िज़ा रंगीन 

फागुन की फुहार 

मन क्यों सूना?


9.

रंग वही है

होली की खुमारी है,

मन  रँगा। 


- जेन्नी शबनम (8. 3. 23)

_________________


4 टिप्‍पणियां:

सुशील कुमार जोशी ने कहा…

सुन्दर | शुभकामनाएं रंगों के त्योहार पर|

Onkar ने कहा…

सुन्दर पोस्ट

बेनामी ने कहा…

बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति।

Pallavi saxena ने कहा…

रंगों के त्यौहार होली की आपको रंगा रंग अर्थात रंगीन शुभकामनायें।