स्वतन्त्रता दिवस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
स्वतन्त्रता दिवस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 15 अगस्त 2016

524. जय भारत (स्वतंत्रता दिवस पर 10 हाइकु) पुस्तक 79, 80

जय भारत

*******   

1.   
तिरंगा झूमा    
देख जश्ने-आज़ादी,   
जय भारत!   

2.   
मुट्ठी में झंडा   
पाई-पाई माँगता  
देश का लाल।    

3.   
भारत माता  
सरेआम लुटती,   
देश आज़ाद।    

4.   
जिन्हें सौंपके   
मर मिटे थे बापू,   
देश लूटते।    

5.   
महज़ नारा   
हम सब आज़ाद,   
सोच ग़ुलाम   

6.   
रंग भी बँटा   
हरा व केसरिया   
देश के साथ    

7.   
मिटा न सका   
प्राचीर का तिरंगा   
मन का द्वेष    

8.   
सबकी चाह-  
अखंड हो भारत,   
देकर प्राण   

9.   
लगाओ नारे   
आज़ाद है वतन   
अब न हारे   

10.   
कैसे मनाए   
आज़ादी का त्यौहार,   
भूखे लाचार    

- जेन्नी शबनम (14. 8. 2016)
____________________

बुधवार, 15 अगस्त 2012

367. स्वतंत्रता दिवस (स्वतन्त्रता दिवस पर 20 हाइकु) पुस्तक 26-28

स्वतंत्रता दिवस 
(स्वतन्त्रता दिवस पर 20 हाइकु)

*******

1.
आई आज़ादी 
अहिंसा के पथ से
बापू का मार्ग। 

2.
फूट के रोए
देख के बदहाली 
वे बलिदानी। 

3.
डूब रही है 
सब मिल बचाओ
देश की नैया। 

4.
सोई है आत्मा 
स्वतंत्रता बाद भी 
ग़ुलाम मन। 

5.
कौन जो रोके 
चिथड़ों में बँटती 
हमारी ज़मीं। 

6.
वीर सिपाही 
जिनका बलिदान 
देश भुलाया।  

7.
देश को मिली 
भला कैसी आज़ादी?
मन ग़ुलाम।  

8.
हम आज़ाद 
तिरंगा लहराए 
सम्पूर्ण देश।  

9.
तिथि पंद्रह
अगस्त सैंतालिस 
देश-स्वतंत्र।  

10.
जनता ताके 
अमन की आशा से 
देश की ओर।  

11.
हमारा नारा 
भारत महान का 
सुने दुनिया।  

12.
सौंप गए वे 
आज़ाद हिन्दुस्तान 
ख़ुद मिटके

13.
आज़ादी संग  
ज़मीन-मन बँटे
दो टुकड़ों में।  

14.
मिली आज़ादी 
तिरंगा लहराया 
लाल किले पे।  

15.
गूँजी दिशाएँ 
वंदे मातरम से 
सम्पूर्ण देश।  

16.
जश्न मनाओ 
देश का त्योहार है 
आज़ादी-पर्व।  

17.
विस्मृत हुए 
अमर बलिदानी 
अपनों द्वारा।   

18.
हमको मिली 
भौगोलिक आज़ादी
मन ग़ुलाम। 

19.
स्वाधीन देश 
जिनकी बदौलत
नमन उन्हें।   

20.
जश्न मनाओ  
सब मिलके गाओ 
आज़ादी-गीत। 

- जेन्नी शबनम (15. 8. 2012)
____________________