पुस्तक 50 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पुस्तक 50 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 4 फ़रवरी 2014

441. हे श्वेताम्बरा (सरस्वती पूजा पर 3 हाइकु) पुस्तक - 50

हे श्वेताम्बरा  

*******

1.
ज्ञान विवेक,
हे श्वेताम्बरा आओ
जगत को दो। 

2.
पीली धरती
अगवानी करती
माँ शारदा की। 

3.
ज्ञान का वर 
देती विद्यादायिनी 
हंसवाहिनी। 

- जेन्नी शबनम (3. 2. 2014)
____________________

शुक्रवार, 3 जनवरी 2014

433. ये साल नया (नव वर्ष पर 6 हाइकु) पुस्तक 50

ये साल नया

*******

1.
सौग़ात लाया
झोली में भरकर,
ये साल नया

2.
अतीत छुपा,
नए साल का देख
पिटारा नया

3.
फिर से खिली
उम्मीदों वाली धूप,
नए साल की


4.
मधुर आभा
छन-छन के आई,
नई भोर में

5.
लिपट गई
अतीत की चादर,
बिछड़ा साल

6.
कुंडी खड़की
स्वागत में खड़ा था, 
नूतन वर्ष। 

- जेन्नी शबनम (1. 1. 2014)
___________________