मंगलवार, 13 जुलाई 2010

154. यही है मन (क्षणिका) / yahi hai mann (kshanika)

यही है मन

*******

अचानक उल्लास अचानक संतप्त, पहेली है मन
रहस्यमय संसार उत्सुकता बहुत, भूलभूलैया है मन 
अधूरी चाह अतृप्त आकांक्षा, भटकता है मन
स्व संवाद नहीं विवाद, उलझता है मन
खंडित विश्वास अखंडित आस, यही है मन

- जेन्नी शबनम (13. 7. 2010)
______________________

yahi hai mann

*******

achaanak ullaas achaanak santapt, paheli hai mann.
rahasyamay sansaar utsukta bahut, bhulbhulaiya hai mann.
adhuri chaah atript akaanksha, bhatakta hai mann.
swa samvaad nahin vivaad, ulajhta hai mann.
khandit vishvaas akhandit aas, yahi hai mann.

- Jenny Shabnam (13. 7. 2010)
________________________

16 टिप्‍पणियां:

रश्मि प्रभा... ने कहा…

खंडित विश्वास
अखंडित आस...
यही है मन !
....
खंडित आस.... अदम्य ताकत देता है मन

kshama ने कहा…

Sach man aisahi hota hai!

Sunil Kumar ने कहा…

अधूरी चाह
अतृप्त आकांक्षा...
भटकता है मन ! सुंदर अभिव्यक्ति ,शुभकामनायें

दीपक बाबा ने कहा…

खंडित विश्वास
अखंडित आस...
यही है मन !

कम शब्दों में अधिक अहसास

M VERMA ने कहा…

अधूरी चाह
अतृप्त आकांक्षा...
भटकता है मन !
जी हाँ मन की फितरत तो यही है
सुन्दर रचना मनमोहक

रचना दीक्षित ने कहा…

खंडित विश्वास
अखंडित आस...
यही है मन !

वाह !!!!क्या कितना खुबसूरत है ये मन कभी अनजान कभी जाना पहचाना है ये मन

संगीता स्वरुप ( गीत ) ने कहा…

खंडित विश्वास
अखंडित आस...
यही है मन !

उम्मीदें ही इंसान को संघर्ष करने के लिए प्रेरित करती हैं

राजकुमार सोनी ने कहा…

आपकी रचना को पढ़कर लगता है
किसी ने सही कहा है कि
उम्मीद पर दुनिया कायम है
आपको एक बेहतर रचना के लिए मेरी बधाई.

Indranil Bhattacharjee ........."सैल" ने कहा…

बेहतरीन रचना !

Udan Tashtari ने कहा…

खंडित विश्वास
अखंडित आस...
यही है मन !


-वाकई यही है मन!!


बेहतरीन अभिव्यक्ति!

vandana gupta ने कहा…

मन की यही तो स्थिति होती है……………सुन्दर अभिव्यक्ति।

देवेन्द्र पाण्डेय ने कहा…

मनभावन अभिव्यक्ति.
...बधाई.

VIVEK VK JAIN ने कहा…

mann to mann hai....aapne jaisa kaha kuchh-kuchh vaisa hi, kuchh-kuchh usse b badkar.

डॉ. जेन्नी शबनम ने कहा…

rashmi ji,
kshama ji,
sunil ji,
deepak ji,

aap sabhi ka bahut aabhar aapko rachna pasand aai.

डॉ. जेन्नी शबनम ने कहा…

M Verma ji,
rachna ji,
sangeeta ji,
raajkumar ji,
indranil ji,

rachna kee sarahna keliye aap sabhi ki bahut aabhari hun.

डॉ. जेन्नी शबनम ने कहा…

sameer ji,
vandana ji,
बेचैन आत्मा ji,
vivek ji,

sarahna keliye bahut bahut shukriya aap sabhi ka.