मीठी-सी बोली
***
1.
मीठी-सी बोली
मातृभाषा हमारी
ज्यों मिश्री घुली।
2.
हिन्दी है रोती
बेबस व लाचार
बेघर होती।
3.
प्यार चाहती
अपमानित हिन्दी
दुखड़ा रोती।
4.
अँग्रेज़ी भाषा
सर चढ़के बोले
हिन्दी ग़ुलाम।
5.
विजय-गीत
कभी गाएगी हिन्दी
आस न टूटी।
6.
भाषा लड़ती
अँग्रेज़ी और हिन्दी
कोई न जीती।
7.
जन्मी दो जात
अँग्रेज़ी और हिन्दी
भारत देश।
8.
मन की पीर
किससे कहे हिन्दी
है बेवतन।
9.
हिन्दी से नाता
नौकरी मिले कैसे
बड़ी है बाधा।
10.
हमारी हिन्दी
पहचान मिलेगी
आस में बैठी।
-जेन्नी शबनम (14.9.2018)
(हिन्दी दिवस)
__________________ _
5 टिप्पणियां:
सुन्दर हाइकु
सभी हाइकू कमाल के ...हिंदी भाषा दिवस का मान रखते हुए ...
You have writen such a excellent lint, we are Online Book Publisher in India,Print on Demand India
वाह!!!वाह!!! क्या कहने, बेहद उम्दा
लाजवाब हायकू...
वाह!!!
एक टिप्पणी भेजें